
दही खाने के फायदे – दही (Curd/Yogurt) एक हेअल्थी और मजेदार आहार है जो भारत में बहुत फैला हुआ है। यह दूध से बनाया जाता है और हेल्थ के लिए कई लाभ प्रदान करता है। नीचे दही खाने के प्रमुख फायदे दिए गए हैं
1. पाचन को सही करता है
- दही में मौजूद बैक्टीरिया शरीर की रोग प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाते हैं।
- कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
2.इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) को मजबूत करता है
- दही में मौजूद बैक्टीरिया शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा बनाते हैं।
- यह सर्दी-खांसी व संक्रमण से बचाव में मदद करता है।
3. वजन घटाने में मदद करता है
दही एक लो फैट वाला सोर्स है दही खाने से हमें ज्यादा देर तक भूख नहीं लगाती जिससे हम ज्यादा खाने से बच सकते हैं
4.दिल के लिए अच्छा होता है
दही बेकार कोलेस्ट्रॉल को काम करता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसे जोखिमों को काम करने में मदद करता है
5. गर्मी में ठंडक प्रदान करता है
दही शरीर के तापमान को कण्ट्रोल कर के रखता है और लू लगाने से बचाता है
क्या हर रोज़ दही खाना अच्छा है?
हाँ बिलकुल अगर आप शारीरिक रूप से बिलकुल ठीक है तो हर रोज दही खाना फायदेमंद हो सकता है यह एक हेअल्थी आहार है जो हमारे इम्युनिटी को भी बढ़ता है लेकिन कुछ शर्तें और बातें हैं जिसका हमें ध्यान रखना जरूरी है
हर रोज़ दही खाने के फायदे:
1.पाचन तंत्र को मजबूत रखता है
दही में प्रोबायोटिक जैसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो हमारे पाचन को अच्छा रखने में मदद करते हैं अगर आप रोजाना दही का सेवन करते हैं तो आप कब्ज , गैस जैसे समस्याओं से आराम पा सकते हैं
2. हड्डियों और दांतों के लिए लाभदायक
दही में कैल्सियम और विटामिन सी पाया जाता है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते है। आप दही का सेवन नियमित रूप से करेंगे तो आप ओस्टियोपोरोसिस और दांतों की समस्या से बच सकते हैं
3.त्वचा और बालों में चमक
रोजाना दही खाने से त्वचा में निखार आता है और साथ ही बाल भी मजबूत बने रहते हैं
दही खाने में ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण बातें
1.रात में दही खाने से बचे :
आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाने से काफ बढ़ जाता है अगर रात में दही खाने का ज्यादा मन हुआ तो आप उसमे काली मिर्च या त्रिफला मिला सकते है
2.बासी या खट्टी दही खाने स बचे :
अगर आप रात की बासी यहां बची हुई दही खाते हैं तो उससे आपको एसिडिटी या पेट में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है
3.यह प्रतिदिन ठन्डे स्वभाव वालों के लिए नहीं है :
जिस व्यक्ति को बार बार सर्दी जुकाम या सांस की दिक्कार होती है तो उन्हें दही रोज नहीं खाना चाहिए उनको सिर्फ हफ़्ते में दो से तीन बार ही खाना चाहिए
पेट के लिए दही के फायदे :(Benefits of Curd for Stomach)
दही एक स्वादिष्ट और पेट के लिए अत्यधिक लाभदायक पदार्थ हां दही के अंदर मौजूद पोषक तत्व और जीवाणु (प्रोबायोटिक्स) पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में विशेष भूमिका निभाते हैं।
1.पाचन क्रिया को अच्छा करता है
दही के अंदर लैक्टोबैसिलस जैसे अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंतों में जाकर पाचन क्रिया को अच्छा करते हैं। यह भोजन को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं, जिससे गैस, अपच और पेट भारी लगने जैसी समस्याएं कम होती हैं।
2.एसिडिटी और पेट के जलन से आराम
दही एक ठंडा पदार्थ है जो पेट के जलन और एसिडिटी को काम करता है इसका सेवन पेट की परत को शांत करता है और अम्लता को कंट्रोल करता है।
3.भूख को संभालता है
दही के अंदर प्रोटीन और अन्य महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जिससे हमें पेट भरे रहने का एहसास होता है इससे ज़्यादा खाने की इच्छा कम होती है और पेट ज्यादा समय तक हल्का और संतुलित रहता है।